रुडकी, जनवरी 10 -- रुड़की, संवाददाता। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग को लेकर शनिवार को अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति और चिह्नित आंदोलनकारी संघर्ष समिति के नेतृत्व में मशाल रैली निकाली गई। हाथों में मशालें थामे महिलाओं का हुजूम ढंडेरा अशोक नगर से शुरू होकर शिवाजी कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से गुजरा। रात के अंधेरे में मशालों की गूंज और अंकिता के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाए। महिलाओं ने कहा कि जब तक वीआईपी का नाम उजागर नहीं होता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। सिंह बिष्ट, राकेश चौहान, एसएस बिष्ट, हेमंत बढ़थवाल, प्रवेश कुमार जोशी, अनिल उप्रेती, प्रेम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.