रुडकी, मार्च 3 -- रुड़की। इमली चौक स्थित साजिद टेंट हाउस के पास पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली रुड़की पुलिस टीम ने शहजाद निवासी रामपुर को 100 किलो भैंस वंशीय मांस के साथ दबोचा। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बरामद मांस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...