देहरादून, मई 19 -- रुड़की। सुनहरा रोड पर पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। सुनहरा रोड निवासी अनुज ने अपने पड़ोसी पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने इस संबंध में गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को तहरीर प्राप्त हो चुकी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आस-पास जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...