देहरादून, जून 13 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पानीयाला रोड निवासी राजीव ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शनिवार को दी गई तहरीर में राजीव ने बताया कि पड़ोसी आए दिन गाली-गलौज कर विवाद करता है। आरोप है कि शुक्रवार रात भी पड़ोसी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...