देहरादून, मई 13 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भंगेड़ी गांव के पास नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। उसके गले से पर धारधार हथियार के निशान मिले हैं। युवक का शव नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष (39) नशे का आदी था। परिवार के लोगों ने करीब तीन माह पहले उसे रुड़की के भंगेड़ी गांव के पास अनमोल नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात आशीष की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव बाथरूम के अंदर पड़ा हुआ मिला। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान भी मिले हैं। हत्या का पता बुधवार की सुबह तब पता चला जब केंद्र...