रुडकी, जनवरी 13 -- मंगलवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन ठंड से लोगों को खास राहत नहीं मिल पाई। सुबह और शाम के समय गलन ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस का उछाल जरूर दर्ज किया गया, पर न्यूनतम तापमान में आई तेज गिरावट ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार के मुकाबले 7 डिग्री अधिक रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...