देहरादून, जुलाई 26 -- रुड़की। दहेज के लिए प्रताड़ित कर पत्नी को जहर देकर मौत के घाट उतारने के आरोप में रुड़की कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को रावली महदूद ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल निवासी लव कुमार ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन रूपा को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया और उसे जहर देकर मार डाला। तहरीर के आधार पर पति आकाश समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी रुड़की द्वारा की जा रही है। क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को ग्राम बेलड़ा निवासी आरोपी पति आकाश (22) पुत्र विक्रम को गिरफ्तार कर ल...