देहरादून, मई 20 -- रुड़की। ऑनलाइन दवा ब्रिकी एवं नकली दवा के खिलाफ रुड़की ड्रगिस्ट एंड मेडिकल एसोसिएशन एक दिवसीय हड़ताल पर है। शहर की सभी दवाइयों की दुकानों को बंद किया गया है जिसके कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के बैनर तले दवा विक्रेताओं ने बीएसएम तिराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप शर्मा एवं महासचिव अवनीश शर्मा ने कहा कि अगर मांगे न मानी गई तो भविष्य में वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। यह भी पढ़ें- रुड़की में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद यह भी पढ़ें- ऋषिकेश केमिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री का किया विरोध यह भी पढ़ें- जिले भर की दवा दुकानें आज बंद रहेंगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...