देहरादून, मई 19 -- रुड़की। मंगलवार को लेखपाल सभागार में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर तहसीलदार शुभांगिनी रिलकोटिया ने की। तहसील दिवस में क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों ने भूमि पैमाइश, चक मार्ग, सिंचाई और राजस्व संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अपर तहसीलदार ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...