रुड़की में तहसील दिवस पर अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
देहरादून, जून 2 -- रुड़की। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा। सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान तहसीलदार विकास अवस्थी, एबीडीओ सुभाष सैनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.