रुडकी, अप्रैल 30 -- रुड़की, संवाददाता। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को मौसम ने करवट ली, शाम के समय झमाझम बारिश हुई। हालांकि बारिश कुछ देर की ही थी, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। आसमान में बादल छाए रहे और धूप की तीव्रता भी अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ बादल और धूप के बीच आंखमिचौली जारी रही, लेकिन धूप की तीव्रता कम होने से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से फतेहपुर में बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली बड़ी राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...