देहरादून, जून 29 -- रुड़की। मौसम ने सोमवार को अचानक करवट ली और झमाझम बारिश शुरू होने से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से तेज धूप, उमस और 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। यह भी पढ़ें- गर्मी ने छीना दिन-रात का सुकून; मॉनसून की राह देख रहे उत्तराखंड में आज एक खुशखबरी लगातार पड़ रही गर्मी के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी। बारिश के बाद लोगों ने राहत महसूस की और कई स्थानों पर...