रुड़की में घर में घुसकर महिला से मारपीट और छेड़छाड़, दो पर मुकदमा
देहरादून, जून 29 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में घुसकर महिला से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह रविवार रात घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान सलमान और जाहिद निवासी रुड़की जबरन उसके घर में घुस आए। दोनों ने उसके साथ मारपीट की और छेड़छाड़ भी की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को मौके पर आता देख दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर सलमान और जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.