रुड़की में कुत्ते का आतंक! एक ने 40 को काट किया घायल; गलियों में पसरा सन्नाटा
रुड़की, अक्टूबर 16 -- उत्तराखंड के रुड़की में एक कुत्ते ने लोगों की नाक में दम कर दिया है। यहां के भगवानपुर क्षेत्र के सरठेड़ी गांव में गुरुवार को एक आक्रामक कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने बच्चों समेत करीब 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरातफरी मच गई। घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर और निजी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि लगातार लोगों पर हमला कर रहे कुत्ते को ग्रामीणों ने मार दिया।बच्चे भी कुत्ते का शिकार भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला के समीप स्थित सरठेड़ी गांव में गुरुवार सुबह कुत्ते ने अचानक राहगीरों पर हमला करना शुरू कर दिया। रास्ते से गुजर रहे लोगों को कुत्ते ने अपना निशाना बनाया। जो भी उसके सामने आया, उसे काटकर घायल कर दिया। देखते ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.