देहरादून, अगस्त 16 -- रुड़की। किसान मजदूर संगठन सोसायटी ने संगठन की भगवानपुर विधानसभा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। साथ ही क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर भगवानपुर विधायक ममता राकेश को मांग-पत्र सौंपा गया।

योजना के मुख्य मुद्दे संगठन ने सरकार से उत्तराखंड के किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली-पानी उपलब्ध कराने तथा सरकारी और निजी उद्योगों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए न्यूनतम 70 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन ने कहा कि उद्योगों को दी जाने वाली सरकारी रियायतों और भूमि आवंटन को स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार देने की अनिवार्य शर्त से जोड़ा जाना चाहिए। इससे बेरोजगारी और पलायन की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी ने कहा कि देश को लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद आजादी म...