देहरादून, मई 21 -- रुड़की। गर्भवती महिला के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा किया। सलेमपुर बहादराबाद निवासी राजकुमार ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय पत्नी मोनी डेढ़ माह की गर्भवती थी। उन्हें दिक्कत होने पर वह उसे उपकारागार के सामने स्थित निजी अस्पताल में लेकर आए थे। चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद गर्भ खराब होने की बात कहते हुए तुरंत ऑपरेशन की बात कही और 13 मई को ऑपरेशन कर दिया, तीन दिन के बाद डिस्चार्ज करवाकर वह उसे वापस ले गए। आरोप है कि तीन दिन बाद फिर से उसकी तबियत बिगड़ी तो वह फिर से इसी अस्पताल में लाए लेकिन फिर चिकित्सकों ने उसका ध्यान नहीं दिया। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल पर लापरवाही व धनउगाही का आरोप राजकुमार के अनुसार वह मोनी की तबियत बिगड़ने पर उसको हरिद्वार के एक अस्पताल में ले गए। जहा...