देहरादून, अगस्त 16 -- रुड़की। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ की बैठक अधिशासी अभियंता ग्रामीण कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में सभी कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन की बात वक्ताओं ने कही। इसके साथ ही कर्मचारियों को नियमित करने की बात भी वक्ताओं ने कही। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी तभी मांगे पूरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई के लिए सड़क से आंदोलन और कोर्ट तक जाने से संघ पीछे नहीं हटेगा। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,दीपक शांडिल्य, सर्वेश कुमार, नीरज कपिल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...