देहरादून, अप्रैल 29 -- रुड़की। शहर में बुधवार सुबह से मौसम ने करवट ली और आसमान में छाए बादलों ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच यह बदलाव लोगों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है। बीते दिनों गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया था। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि लू के थपेड़ों से आमजन पूरी तरह बेहाल हो गए थे। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे थे। यह भी पढ़ें- नैनीताल में रुक रुककर बारिश, गर्मी से राहत बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है। मौसम के इस बदले रुख के बीच बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। यदि बारिश होती है तो गर्म...