रुडकी, अप्रैल 19 -- रविवार को शहर में गर्मी ने लोगों का बुराहाल किए रखा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। आईआईटी रुड़की स्थित कृषि-मौसम वेधशाला की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत रही, जबकि शाम को यह घटकर 32 प्रतिशत दर्ज की गई। दिनभर दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवाएं चलती रहीं, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस किया गया। लगातार शुष्क मौसम के कारण लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- रात के पारे में और उछाल, सामान्य से पांच डिग्री ऊपर चढ़ा मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, ऐसे में लोगों को दोपहर के स...