रुडकी, अक्टूबर 11 -- रुड़की में 23 अक्टूबर तक अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम होना है। इसके अनुसार सोमवार 12 अक्टूबर को बिजनौर, मथुरा, फिरोजाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, आजमगढ़ और जौनपुर के अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। इससे पहले रुड़की में रविवार को मौसम बदलने के बाद हुई बारिश ने अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आए युवाओं की परेशानी बढ़ा दी थी। भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं के ठहरने के लिए लगाए गए टेंट में बारिश का पानी भर गया। इससे युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Roorki News: खेल कोटे से आयकर विभाग में नौकरी पाएंगे रुड़की के तीन खिलाड़ी 23 अक्टूबर तक है अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया टेंट में पानी भरने से उनके सामान और बिस्तरों के भीगने का खतरा पैदा हो गया। रुड़की के बीईजी एवं सेंटर में पांच से 23...