रुडकी, अप्रैल 1 -- रुड़की, संवाददाता। रामनगर चौक के एक होटल में बुधवार को अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में श्री देवभूमि पंचांग का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं पंचांग के संपादक आचार्य रमेश सेमवाल ने कहा कि यह पंचांग पिछले 30 वर्षों से निशुल्क बांटा जा रहा है और सनातन संस्कृति में इसका विशेष महत्व है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पंचांग सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। तिथि, व्रत, पर्व और त्योहारों की जानकारी पंचांग से ही मिलती है और हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत इसके बिना नहीं होती। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति शांति का मार्ग दिखाती है और ज्योतिष एक वैज्ञानिक विधा है, जो ग्रह-नक्षत्रों की गणना के माध्यम से जीवन का मार्गदर्शन करती है।

ह...