रुडकी, मार्च 25 -- रुड़की ब्लॉक कार्यालय से सलेमपुर को जाने वाला मार्ग इन दिनों पूरी तरह खस्ताहाल बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों, वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सफरपुर, कमेलपुर, शाहपुर, खाता खेड़ी, इकबालपुर समेत 20 से अधिक गांवों के लोगों के लिए शहर से जुड़ने का मुख्य रास्ता है। ऐसे में सड़क की बदहाली अब ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...