रुडकी, अप्रैल 22 -- रुड़की के बीडीओ ने सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को डेढ़ माह से लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी 7 मार्च 2026 से लगातार बिना अनुमति के अनुपस्थित चल रहे हैं। इस कारण विकास खंड से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका। बीडीओ सुमन कुटियाल दत्ताल की ओर से जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जरूरी होने पर कई बार अधिकारी से संपर्क कर कार्यालय बुलाया गया, लेकिन दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...