रुडकी, मार्च 19 -- रुड़की ब्लॉक के बाहर लंबे समय से खराब पड़ी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेकर निर्माण कार्य शुरू कराया। रुड़की ब्लॉक के सामने लंबे समय से खराब पड़ी सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। सड़क की जर्जर हालत के कारण स्थानीय लोगों और दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती थी। रामनगर चुंगी से सलेमपुर को जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खस्ता थी। इस मार्ग पर स्थित ब्लॉक कार्यालय के बाहर सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी। यहां सड़क पूरी ...