देहरादून, अप्रैल 6 -- रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने गैर जमानती 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सद्दाम निवासी भंगेड़ी महावतपुर, गुरमीत सिंह निवासी टोडा कल्याणपुर, अक्षय कुमार निवासी खटका, गौरव निवासी सिविल लाइन रुड़की तथा श्रीमती गीता तोमर निवासी अशोक नगर ढंडेरा को पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.