देहरादून, अप्रैल 26 -- रुड़की। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकालने वाले बुलेट चालकों पर कार्रवाई की। सूचना मिलने पर टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया और एक बुलेट मोटरसाइकिल को मौके पर सीज कर लिया। वाहन चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट तथा प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिले। पुलिस ने नियम उल्लंघन पर चालान भी किया और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...