देहरादून, अप्रैल 23 -- रुड़की। भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि विकास निवासी गांव जमालपुर किशनपुर, भगवानपुर पिछले कई माह से कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहा था। कोर्ट ने उसके गैरजमानती वारंट जारी किए थे। तभी से वह घर से बाहर चल रहा था। गुरुवार की सुबह उसे घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...