रुड़की डिपो को मिलीं चार बसें, यात्रियों को राहत
रुडकी, जुलाई 19 -- रुड़की, संवाददाता। यात्रियों की बढ़ती संख्या और सीजन में अतिरिक्त दबाव को देखते हुए रुड़की रोडवेज डिपो को चार अतिरिक्त बसें मिली हैं। ये बसें देहरादून डिपो से स्थानांतरित की गई हैं। हालांकि सभी बसें नई नहीं हैं, बल्कि बीएस-4 मॉडल की पुरानी बसें हैं, जो अब तक देहरादून डिपो में संचालित हो रही थीं। डिपो प्रबंधन का कहना है कि इन बसों के मिलने से दिल्ली और देहरादून रूट पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में रुड़की डिपो में निगम और अनुबंधित बसों को मिलाकर कुल 44 बसों का संचालन हो रहा था। चार बसें मिलने के बाद डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़कर 48 हो जाएगी। बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए डिपो ने मुख्यालय से अतिरिक्त बसों की मांग की थी, जिसके बाद यह आवंटन किया गया है। हालांकि नई बसों की मांग अभी भी पूरी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.