रुड़की के होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला सैन्यकर्मी का शव
रुडकी, जुलाई 8 -- रुड़की, संवाददाता। रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल के कमरे में सेना के एक जवान का शव संदिग्ध हालात में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा खोलकर कमरे और फौजी के कपड़ों की तलाशी ली। इसके बाद सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार चालीस वर्षीय कमलदीप सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी जीआईसी गेट के पास गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ ने 14 जून को रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल में कमरा किराये पर लिया था और वह तभी से ठहरा था। यह भी पढ़ें- ज्योलीकोट में युवक ने फांसी लगाकर जान दी बुधवार की सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.