रुडकी, मार्च 28 -- रुड़की। बहादराबाद और करौंदी टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से लिए जा रहे टोल शुल्क को लेकर एक बार फिर आवाज उठी है। पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले निजी और व्यावसायिक वाहनों को नियमानुसार छूट देने की मांग की। ठाकुर संजय सिंह ने मंत्री से मांग की है कि स्थानीय निवासियों को नियमों के अनुरूप टोल शुल्क से राहत दिलाई जाए और जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...