रुडकी, अप्रैल 30 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित एक समारोह में रुड़की के समाजसेवी टॉयलेट मैन के नाम से प्रसिद्ध रमेश भटेजा को उत्तराखंड राज्य वरिष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित कर उनके पिछले करीब 30 वर्षों से स्वच्छता और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रमेश भटेजा ने समाज में स्वच्छता को लेकर जो जागरूकता अभियान चलाया है, वह अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सम्मान उनके समर्पण और निरंतर सेवा का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बुजुर्गों की सेवा को प्रशिक्षित होंगे 150 युवा : धामी यह भी पढ़ें- रोको-टोको अभियान से स्वच्छता की नई पहल, गुलाब का फूल देकर किया जागरूक यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को हल्द...