देहरादून, सितम्बर 25 -- रुड़की। भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक है। डॉ. मधु सिंह ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- Dehradun News: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर दी पुष्पांजलि यह भी पढ़ें- Mirzapur N...