देहरादून, जून 17 -- रुड़की। भंगेड़ी क्षेत्र में विद्युत लाइन पर कार्य कर रहे एक आउटसोर्स लाइनमैन अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह खंभे से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मुकीम पुत्र यूसुफ विद्युत विभाग में आउटसोर्स लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। सोमवार को वह भंगेड़ी क्षेत्र में एक विद्युत खंभे पर चढ़कर लाइन संबंधी कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खंभे से सीधे नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

हिंदी हिन्दु...