देहरादून, अक्टूबर 1 -- रुड़की। बीएसएम (पीजी) कॉलेज में 'मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा' कार्यक्रम के तहत 'विकसित भारत 2047' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रतियोगिता में आस्था सैनी ने प्रथम, प्रिया प्रजेश ने द्वितीय तथा सुभाना परवीन और अनु सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. शिखा जैन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...