रुडकी, जनवरी 22 -- रुड़की, संवाददाता। शहर में आगामी त्योहारों और साफ सुथरे मौसम के बीच पतंगबाजी का क्रेज अपने चरम पर पहुंच गया है। रुड़की के मुख्य बाजारों, विशेषकर सिविल लाइन्स, बीटीगंज और गंगनहर किनारे पतंग की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को वसंत पंचमी का त्योहार है। शिक्षानगरी में पतंगबाजी का भी क्रेज होता है। यही वजह है कि रुड़की में पिछले कई दिनों से पतंग का कारोबार गुलजार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...