देहरादून, मार्च 28 -- रुड़की। पूर्व मेयर गौरव गोयल शनिवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के लिए दिल्ली रवाना हुए है। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने नारेबाजी कर उनके निर्णय का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। बताया जा रहा है कि दिल्ली पहुंचकर वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। गौरव गोयल के इस कदम को स्थानीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में राजनीतिक समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...