रुडकी, जनवरी 31 -- शहर के व्यस्त छोटा रेलवे अंडरपास में शनिवार देर शाम को भारी जाम लग गया। वाहनों की दोनों तरफ लंबी लाइन लग गई। जिस कारण चालकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। इसके बाद आवाजाही शुरू हो सकी। स्थानीय लोगों ने बताया की जब से बड़ा वाला रेलवे अंडरपास बंद हुआ है तब से ही छोटा अंडरपास में अक्सर यातायात दबाव अधिक रहता है। यहां आए दिन जाम लग रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई उचित समाधान नहीं निकाला जा रहा है। स्थानीय निवासी अंकित पाल, योगराज पाल, आंचल, समीर आलम आदि ने बताया कि अक्सर ही शाम के समय यहां जाम लगता है। उन्होंने बताया कि रुड़की रेलवे स्टेशन के पास स्थित बड़ावाला अंडरपास में पिछले कई माह से पानी भरा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...