रुडकी, अगस्त 7 -- रुड़की, संवाददाता। तमिलनाडु में आयोजित इंटर बटालियन 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी के कैडेट अक्षय राणा का शुक्रवार को बटालियन परिसर में सम्मान किया गया। कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया ने उन्हें स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया। प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...