रुडकी, जुलाई 14 -- रुड़की। रुड़की के अवनीश शर्मा ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन (एफएमजीई) उत्तीर्ण कर नाम रोशन किया है। अवनीश के पिता गुणानंद शर्मा सिंचाई अनुसंधान संस्थान में अधिशासी अभियंता हैं। अवनीश ने डीपीएस रानीपुर से पढ़ाई की। अवनीश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया। कहा कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...