रुड़की की वृक्ष संपदा पर आधारित पुस्तक का विमोचन
रुडकी, जून 15 -- रुड़की, संवाददाता। मदरहुड विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा ने डॉ. अवधेश कुमार कौशल की लिखित पुस्तक डाइवर्सिटी ऑफ वुडी फ्लोरा इन रुड़की एरिया का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि रुड़की क्षेत्र वृक्ष विविधता से समृद्ध है, जहां विभिन्न प्रकार के वृक्ष, झाड़ियां और अन्य काष्ठीय वनस्पतियां पाई जाती हैं। इस प्राकृतिक धरोहर का दस्तावेजीकरण भविष्य में अध्ययन, शोध और संरक्षण के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जैव विविधता संबंधी ज्ञान को विद्यार्थियों तक पहुंचाना जरूरी है, जिससे उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो सके। पुस्तक में 168 वृक्ष प्रजातियों का व्यौरा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.