रुडकी, जुलाई 17 -- रुड़की। कृष्णानगर निवासी डॉ. अनामिका उपाध्याय को मालवांचल विश्वविद्यालय, इंदौर से पीएचडी की उपाधि मिल गई है। उन्होंने डिजिटल लोकतंत्र एवं राजनीतिक भागीदारी : उभरते लोकतंत्र में चुनावी व्यवहार पर इंटरनेट मीडिया का प्रभाव विषय पर शोध कार्य पूरा किया। उनकी पीजी तक की पढ़ाई रुड़की में ही हुई। उनके शिक्षक पिता जयप्रकाश उपाध्याय पूर्वांचल एकता समिति के संरक्षक मंडल से जुड़े हैं। उनकी माता अन्तिमा उपाध्याय गृहिणी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...