काशीपुर, दिसम्बर 30 -- काशीपुर। ऑल उत्तराखंड बार एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले मंगलवार को छावनी स्कूल और शेमफोर्ड एकेडमी में खेले गए। दोनों मैच रुड़की बार एसोसिएशन ए और रुड़की बार एसोसिएशन बी ने जीत लिए। छावनी स्कूल में हुए मैच में रुड़की ए ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया। जिसमें हरिद्वार एडवोकेट्स की टीम ने 6 विकेट खोकर 165 रनों का लक्ष्य दिया। रुड़की ए टीम ने आसानी से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच 76 रन बनाने वाले तारिक अनवर रहे। उधर, शेमफोर्ड एकेडमी में देहरादून और रुड़की बी के बीच टॉस हुआ। जिसमें रुड़की ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 135 रन बनाए। जवाब में उतरी देहरादून की टीम 128 रन ही बना सकी। बुधवार को फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.