देहरादून, मार्च 21 -- रुड़की। रुड़की में ईद-उल-फितर का पर्व उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर और आसपास के देहात क्षेत्रों में स्थित ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर अल्लाह की इबादत की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। मुख्य ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की, जहां का दृश्य अत्यंत भावुक और एकता का प्रतीक दिखाई दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...