विकासनगर, फरवरी 3 -- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि रुड़की, लक्सर, जसपुर, रुद्रपुर व बागेश्वर में बिजली चोरी का खुला लाइसेंस जारी किया गया है। कहा कि अधिकारियों एवं बिजली चोरों की मिली भगत के चलते लाइन लॉस अधिकांश विद्युत वितरण खंडों में 30 से 40 फीसदी जून 2025 तक हो गया था तथा इसी प्रकार एटीएंडसी लॉसेस 50 से 60 फीसदी था। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में नेगी ने कहा कि इसी लाइन लॉस के कारण लोगों को महंगी बिजली मिल रही है। उन्होंने सरकार से बिजली चोरी रोकने की दिशा में इस गठजोड़ का सफाया करने की मांग की है। जिससे जनता को सस्ती बिजली मुहैया हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...