दरभंगा, नवम्बर 15 -- दरभंगा। विधानसभा चुनाव के आठ दिन बाद जिले में होने वाली मतगणना को लेकर शुक्रवार को शिवधारा स्थित बाजार समिति परिसर में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ने लगी। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से आए लोग मतगणना केंद्र के बाहर पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने प्रत्याशी की स्थिति जानने को बेताब दिखे। सुबह से शुरू हुई भीड़ दोपहर तक और बढ़ती गई। दोपहर बाद लोगों में थकान दिखने लगी। इसके बाद केंद्र के आसपास लगी चाय-पान की दुकानों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोग अपने प्रत्याशी की हार-जीत की चिंता को पानी की बोतल के साथ गटकने की कोशिश करते नजर आए, तो कई चाय की चुस्की लेते हुए मोबाइल फोन पर लगातार अपडेट देखते रहे। एनएच के उस पार रोड किनारे भी बड़ी संख्या में लोग जमा होकर मतगणना के हर रुझान पर नजर बनाए हुए थे। सभी की निगाहें केवल इस बात पर टिकी थीं कि उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.