मथुरा, फरवरी 16 -- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की जिला महिला इकाई ने पत्रकार रुचि तिवारी पर दिल्ली विश्वविद्यालय में जातिवादी मानसिकता के लोगों ने किये हमले के विरोध में भूतेश्वर स्थित बद्रीनाथ मंदिर पर धरना देकर रोष प्रकट करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कराने की मांग की। महिला वक्ताओं ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। महिला सभा की जिला अध्यक्ष डा. जमुना देवी शर्मा ने कहा कि आज देश में सवर्ण समाज का कोई रहनुमा नहीं है, क्या देश मैं ब्राह्मण स्वाभिमान के साथ सुरक्षित नहीं रह सकते। आए दिन हमारे समाज पर तीखी टिप्पणी, हमला एवं यूजीसी जैसे काले कानून लाए जा रहे हैं। दिल्ली की यह घटना संपूर्ण लोकतंत्र पर बदनुमा दाग है। महानगर अध्यक्ष अंजली पाठक व महामंत्री राधा शर्मा ने कहा कि देश में सवर्ण विरोधी मानसिकता उग्र हो रही है, जातिवादी मानसिक...