महोबा, फरवरी 17 -- महोबा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के अंतर्गत चल रहे कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज महोबा में जनपद स्तरीय कैरियर मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्राओं को बेहतर कैरियर के टिप्स दिए गए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रभारी जिला समन्वयक दिलीप कुमार ने कहां के इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी ने छात्र छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर चयन से सम्बंधित महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान करते हुए रूचि के अनुसार कैरियर चयन करने की बात कही। मेले का संचालन जनपदीय नोडल सतीश मिश्रा ने किया। इस मौके लर आशी सिंह ,प्रधानाचार्य दिनेश स्वर्णकार,वन्दना गुप्ता, प्रेमचन्द अनुरागी,जगदेव वर्मा, कामत...