बेगुसराय, सितम्बर 2 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना व क्षमतालय फाउंडेशन की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारेपुर अयोध्या टोल में शिक्षकों के लिए चलाए जा रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को तीसरे दिन 6 विधाओं- बोर्ड गेम, चित्रकला, विज्ञान, साहित्य, मीडिया एवं नाट्य कला के ग्रूप समूहों द्वारा गतिविधि एवं स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अपने प्रदर्श के जरिए शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई को रोचक बनाने का संदेश दिया। मौके पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विवेकानंद शर्मा ने कहा कि आज के समय में बच्चों की रुचि परखना व उस क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना शिक्षकों के लिए एक चुनौती है।

अभिभावकों की भूमिका इस चुनौती से निपटने के लिए अभिभावकों का सहयोग जरूरी है। बच्चों को पढ़ाई के प्रति लगनशील बनाने के ल...