गाजीपुर, अप्रैल 25 -- पतार। हार्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमनपुर में कक्षा 10वीं और 12 वीं में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रबन्धक पी विक्टर ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि हार्टमन इण्टर कॉलेज में छात्रों को विषय के साथ-साथ व्यवहारिक, सामाजिक तथा आचरण से सम्बन्धित बातों को बताया जाना चाहिए जिससे उनके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ सके। फादर ने कहा कि छात्र अपने रूचि के अनुरूप अपना पाठ्यक्रम चुनें यही सफलता का मन्त्र है। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 वीं के छात्र ओमकार, राजकमल कुशवाहा, रिषिका कुशवाहा एवं 12वीं के छात्र विक्की भारती व शाइस्ता परवीन को विद्यालय के संस्कृत प्रवक्ता श्रीराम ने अंगवस्त्रम देते हुए मिठाई खिलाकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- हार्टमन के ओमकार को जिलें मिला पांचवा स्थान यह भी पढ़ें- राज...