बलिया, अप्रैल 6 -- बेल्थरारोड। नगर के वार्ड नंबर 7 निवासी जोरावर सिंह आर्य की पुत्री रुचि आर्या ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से नगर में हर्ष का माहौल है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रुचि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अनुशासित तैयारी को दिया और कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और ईमानदारी से मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। इसके लिए धैर्य और निरंतरता आवश्यक है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह संदेश देती है कि कस्बों से निकलकर भी बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है। वह प्रदेश स्तर पर 173वीं रैंक हासिल की है। उनकी प्रारंभिक से इंटरमीडिएट तक की पढ...